diwali horizontal

ईरान को ट्रंप की लाइव लोकेशन भेज रहा है रूस 

0 75

ईरान को ट्रंप की लाइव लोकेशन भेज रहा है रूस

Russia Support Iran:मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि रूस अब अमेरिका के खिलाफ ईरान का ‘सीक्रेट हथियार’ बन गया है. दावा किया जा रहा है कि

रूस अपने एडवांस सैटेलाइट्स के जरिए ईरान को अमेरिकी जंगी जहाजों और ठिकानों की सटीक लोकेशन बता रहा है, जिससे ईरानी हमले पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा घातक और सटीक हो गए हैं. हाल ही में अमेरिकी ठिकानों पर हुए भीषण हमलों को इसी खुफिया जानकारी का नतीजा माना जा रहा है.

मिडिल ईस्ट का आसमान पिछले 7 दिनों से मिसाइलों से भरा पड़ा है. कई देशों में बारूद बरस रहा है. अमेरिका खुद को इस जंग का विनर बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है लेकिन खामेनेई की मौत के बाद भी ईरान कमजोर नहीं पड़ा है. ईरान की इस ताकत की वजह रूस है, जो पर्दे के पीछे से बड़ा खेल कर रहा है. रूस ने सीधे तौर ईरान की मदद भले ही नहीं की है लेकिन चोरी-छिपे ईरान की मदद कर रहा है. बताया जा रहा है कि पुतिन, ईरान के साथ ट्रंप के हर कदम की लाइव लोकेशन शेयर कर रहे हैं.

रूस ने ईरान की कैसे की मदद?

‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि रूस, ईरान को अमेरिकी जंगी जहाजों और लड़ाकू विमानों की ‘रियल-टाइम लोकेशन’ दे रहा है. इसका मतलब है कि ईरान को घर बैठे पता चल रहा है कि अमेरिकी फौज कहां छिपी है, जिससे वह सटीक हमले कर पा रहा है. हाल ही में कुवैत में अमेरिकी सैनिकों की मौत और सऊदी अरब में सीआईए स्टेशन पर हुए हमले ने इस शक को और गहरा कर दिया है. यह सिर्फ एक युद्ध नहीं, बल्कि अमेरिका से ‘पुराना बदला’ लेने की रूस की एक खतरनाक चाल नजर आ रही

है.

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.