
देवरिया : विधानसभा देवरिया सदर के ग्राम सभा वभनी द्वितीय में भाजपा द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम को सदर विधायक डॉ० सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सम्बोधित कर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना व त्वरित समस्या के समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया।
जिसमें मुख्य रूप से आवास , शौचालय, बिजली, शुद्ध पेयजल एवं गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी) 40 लाख से अधिक आवास का निर्माण/ स्वीकृति ,मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 72 हजार 302 आवासों का निर्माण/स्वीकृति,2.61 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, उमाशंकर सोनकर, मनीष सहाय, विनीत त्रिपाठी, संजय तिवारी, संतोष चौरसिया, नीलरतन जायसवाल, उपेन्द्र पाण्डेय, जयप्रकाश चौरसिया नीरज शाही, आशीष, रामआधार, पंकज, रामवेलास, सुजीत, अंकित, विन्देश पाण्डेय, राजेन्द्र विक्रम सिंह, सीपी सिंह, दिलीप प्रजापति, श्रीनिवास दुबे, हृदया गोंड़, बबलू उपाध्याय, शिवेश तिवारी अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।