diwali horizontal

शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव पार्क की बदहाली को लेकर समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

0 59

शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव पार्क की बदहाली को लेकर समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज लखनऊ नगर निगम में उपनेता पार्षद दल देवेंद्र सिंह यादव (जीतू) के नेतृत्व में पार्टी पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जोन-7 स्थित बाबू जगजीवन राम वार्ड में शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव की प्रतिमा का अनावरण 16 अक्टूबर 2003 को तत्कालीन रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव द्वारा किया गया था। लेकिन वर्तमान में इस स्मारक स्थल की उपेक्षा की जा रही है, जो राजनैतिक द्वेष का परिचायक है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि इस विषय में पूर्व नगर आयुक्त को 26 जुलाई 2024 को ज्ञापन दिया गया था, किंतु अब तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है।पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में शहीदों की स्मृति में बनाए गए पार्कों की भी देखरेख गंभीरता से नहीं की जा रही है। पार्क की साफ-सफाई, रखरखाव और मूर्ति की मरम्मत जैसे बुनियादी कार्य भी लंबे समय से लंबित हैं। यह न केवल शहीदों का अपमान है बल्कि जनता की भावनाओं की भी अवहेलना है।ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में अम्बेडकर नगर वार्ड के पार्षद सुभाष रावत, माधोपुर वार्ड से पार्षद राम नरेश चौरसिया, कश्मीरी मोहल्ला वार्ड से पार्षद लाइक आगा, कदम रसूल वार्ड से पार्षद मोहम्मद नदीम, राजा बिजली पासी प्रथम वार्ड से पार्षद रजनी यादव एवं प्रतिनिधि प्रमोद यादव, गढ़ी पीर खां वार्ड से पार्षद प्रतिनिधि अल्ला प्यारे तथा मल्हौर वार्ड से पार्षद ममता रावत प्रमुख रूप से शामिल रहे।समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पार्क की मरम्मत, सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई का कार्य शुरू नहीं हुआ तो पार्टी पार्षद जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.