diwali horizontal

सासा ने जीता दोहरा खिताब लखनऊ ने जीता दो वर्गों में गोल्ड

आदर्श और अतुल पटेल और सबजूनियर डबल्स में जमजम और अंकिता बने युगल विजेता,

0 75

लखनऊ। राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हो रही राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज सबजूनियर वर्ग में सासा कटियार ने दोहरा खिताब जीतकर सबको अपने खेल का कायल बना दिया। वहीं टीम इवेंट में लखनऊ ने मेन्स ओपन और सबजूनियर गर्ल्स में गोल्ड जीत कर अपना दबदबा कायम रखा। मेंस युगल वर्ग प्रतियोगिता में आदर्श और अतुल श्री पटेल ने सीधे सेट में जीत कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। वहीं सबजूनियर गर्ल्स डबल्स में जमजम और अंकिता ने युगल खिताब जीत लिया। सबजूनियर गर्ल्स प्रतियोगिता में सासा कटियार ने फाइनल में जमजम को टाइब्रेकर में 3-2 (7-4)  से हराकर अपना पहला खिताब जीता। सासा और सानिध्य धर द्विवेदी ने युगल प्रतियोगिता में भी फाइनल जीत लिया और सासा ने अपने खिताब का डबल पूरा कर लिया। फाइनल में सासा और सानिध्य की जोड़ी ने प्रणव और जमजम की जोड़ी को टाइब्रेक 3-2 (7-4) में पराजित कर दिया। सबजूनियर गर्ल्स वर्ग में जमजम और अंकिता की जोड़ी ने रायसा और आश्रिता माहेश्वरी की जोड़ी को 3-1 से हरा दिया। टीम इवेंट में लखनऊ ने आज हर वर्ग में अपना दबदबा कायम रखा। पुरुष ओपन वर्ग में लखनऊ मंडल ने प्रयागराज मंडल को कांटे की टक्कर 2-1 से हरा दिया। इवेंट में पहला डबल्स लखनऊ ने जीता पर प्रयागराज ने सिंगल्स जीतकर वापसी की। अंतिम डबल्स में लखनऊ ने शानदार जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा कर लिया। वहीं सबजूनियर गर्ल्स में लखनऊ मंडल की टीम ने प्रयागराज मंडल को 2-1 से हरा दिया। पहला डबल्स प्रयागराज ने जीता पर सिंगल्स और अंतिम डबल्स में लखनऊ में प्रयागराज को कड़े मुकाबलों में हरा दिया। जूनियर बालक वर्ग में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यश पटेल ने शीर्ष वरीयता प्राप्त ओम यादव को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं सानिध्य धर द्विवेदी ने भी अपने प्रतिद्वंदी अंकित कुमार को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं प्रणव मिश्रा ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक श्रीमती पद्मजा चौहान ने खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया। इसके अलावा पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री एवं एवं यूपी साफ्ट टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन श्री अभिषेक कौशिक ने भी खिलाडिय़ों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधा देने का वादा भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.