diwali horizontal

कायस्थ बंधुओं ने की चित्रगुप्त भगवान की पूजा

0 107
उरई (जालौन):हिंदू पंचांग के अनुसार दीपावली की दौज के दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाई जाने वाली चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना कायस्थ बंधुओं ने परंपरागत तरीके से की।
चित्रगुप्त सेवा समिति के अध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव पत्रकार के सुभाष नगर स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में संयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल कायस्थ बंधुओं ने चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा पर तिलक कर पुष्प अर्पित किए और आरती उतारी,साथ ही कलम दवात और बहीखातों की पूजा कर ही लेखन कार्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर बोलते हुए अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्व्यसनों से स्वयं दूर रहकर अपने बच्चों को भी दुर्व्यसनों से दूर रखने के लिए जाग्रत करें और बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर समाज की उन्नति में सहयोग करें क्योंकि शिक्षा से ही किसी समाज की तरक्की संभव है।समिति के मंत्री नवीन श्रीवास्तव ने समाज के निर्धन लोगों की यथासंभव मदद करने का आह्वान किया।संचालन विनोद श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर शशांक श्रीवास्तव एड,सत्यप्रकाश निगम, संजय खरे, बीरु लम्बरदार,संजय खरे, रवि खरे एड,डॉ एलआर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.