diwali horizontal

फुले’ फिल्म का प्रदर्शन: महात्मा फुले-सावित्रीबाई के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

0 63

फुले’ फिल्म का प्रदर्शन: महात्मा फुले-सावित्रीबाई के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

लखनऊ: स्थित लुलु मॉल के छविगृह में महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का विशेष प्रदर्शन हुआ। इस आयोजन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे डॉ. नवल किशोर शाक्य व उनकी पत्नी प्रियंका शाक्य ने पूरे सिनेमा हॉल को बुक कर आम लोगों को आमंत्रित किया।राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले ने अपने जीवन को शोषित, वंचित, पिछड़े और दलित समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक न्याय और शिक्षा के प्रसार के लिए मनुवादी व्यवस्था से संघर्ष किया। चौधरी ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए)’ वर्ग के हक और सम्मान की लड़ाई को उसी विचारधारा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।इस मौके पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि पीडीए समाज अब अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर खड़ा हो चुका है और अखिलेश यादव इसके नेतृत्वकर्ता हैं।डॉ. नवल किशोर शाक्य ने बताया कि ‘फुले’ फिल्म को फर्रुखाबाद जिले के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने के अलावा गांव-गांव प्रोजेक्टर के माध्यम से भी दिखाया जाएगा ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक फुले दंपति का विचार पहुंच सके। उन्होंने सामाजिक समरसता और पीडीए एकजुटता का संकल्प दोहराया।फिल्म में 18वीं शताब्दी के भारतीय समाज में दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव व उत्पीड़न को सजीव रूप से दिखाया गया है। उस दौर में दलितों को मानवीय गरिमा से वंचित रखा जाता था और महिलाओं को शिक्षा से दूर रखा जाता था। सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख ने इन विषम परिस्थितियों में भी स्त्री शिक्षा की अलख जगाई और समाज को नई दिशा दी।फिल्म में राष्ट्रीय आंदोलन की विसंगतियों के साथ-साथ किसानों की दुर्दशा को भी संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। इस अवसर पर भंते तुषित थेरो (श्रीलंका), भिक्खु राखिता नंद (लखनऊ), भिक्खु कौशल बोधि, भिक्खु चेत सिंह समेत कई बौद्ध भिक्षुओं ने भी फिल्म देखी और अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला, किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल किन्नर, शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेंद्र मिश्रा, समाजसेवी मधुकर त्रिवेदी, अमरजीत यादव, डॉ. गौरव यादव (मैनपुरी), अवनीश यादव एडवोकेट (एटा), पंकज कश्यप, मनोज पासवान, ममता, अर्पित, शीला साहनी, नेहा कुशवाहा, और अन्य अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.