
जालौन/उरई । ग्राम संगठन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के संचालन को मजबूती मिलेगी। ग्राम संगठन के गठन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों व सदस्यों को मनोबल बढ़ाते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना व गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग करना है। यह बात ग्राम पंचायत गधेला में ग्राम संगठन गठन के मौके पर ब्लॉक मिशन प्रभारी सुनीता यादव ने समूहों के सदस्यों से कही।
ग्रामीण आजीविका मिशन की ब्लाक मिशन प्रभारी सुनीता यादव ने ग्राम गधेला में ग्राम संगठन के गठन के मौके पर ग्राम संगठन के नियम व लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम संगठन के तहत स्वयं सहायता समूह संचालन के साथ ही गांव के किसी भी निर्धन, गरीब व अन्य किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जोखिम निवारण निधि के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा सकती है। प्रधान संजय सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों को मजबूती प्रदान करने के लिए ग्राम संगठन का गठन किया गया है। गांव में 5 ग्राम स्वयं सहायता समूहों संचालित हो रहे हैं। जिनमें तुलसी महिला स्वयं सहायता समूह, पंचवटी महिला, एकता, राधे राधे व शक्ति माता महिला स्वयं सहायता समूह का संचालन हो रहा है। कार्यक्रम में बैंक सखी रशमी सेंगर, सीनियर सीआर पी राम, महिला सखी रूबी, पिं्रयंका आदि मौजूद रहीं।