diwali horizontal

ब्लू डार्ट ने इलेक्ट्रॉनिक सामान को अत्यन्त सुरक्षा और देखभाल के साथ ले जाने के लिए स्मार्ट बॉक्स लांच किया

0 105

लखनऊ, दक्षिण एशिया की प्रमुख एक्सप्रेस एयर, एकीकृत परिवहन और वितरण कम्पनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लि0 ने हाल ही में शिपिंग के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए बनाया गया पैकेजिंग समाधान ’’स्मार्ट बॉक्स लाइट’’ लांच किया। यह समाधान सभी व्यावसायिक और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के साथ अच्छा मेल करता है तथा ग्राहकों को सुविधाजनक, सुरक्षित और विश्वास के साथ लैपटॉप, टैबलेट और आईपैड वितरित करने का इरादा है।
अपने ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण के कारण, कंपनी ने देश भर में इलेक्टॉनिक शिपमेंट की बढ़ती मांग की पहचान की। इस उत्पाद के साथ ब्लू डार्ट कई लोगों की समस्या का दीर्घकालिक समाधान प्रदान कर रहा है। इलेक्टॉनिक शिपमेंट को सही परिवहन माध्यम चुनने से लेकर पैकेजिंग को सही आकार देने के लिए एक तनाव-मुक्त समाधान है। प्रोडक्ट को मूल रुप से लैपटॉप, टैबलेट और आईपैड को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.