diwali horizontal

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित

0 69

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित

लखनऊ: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक भव्य संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने की। इस कार्यक्रम का संयोजन निवर्तमान प्रदेश महासचिव सुभाष पाल एवं सह संयोजक संदीप पाल ने किया जबकि संचालन पूर्व प्रदेश सचिव प्रतिभा अटल पाल ने किया।संगोष्ठी की शुरुआत अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित करके हुई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चन्द्र यादव, सुभाष पाल, प्रतिभा अटल पाल और संदीप पाल धनगर ने भी भाग लिया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन महिलाओं, दलितों, वंचितों और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष कार्य किए। अहिल्याबाई जी ने शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ सनातन संस्कृति के उत्थान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।अजय राय ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई ने भारत के कई प्रसिद्ध तीर्थों पर मंदिर, घाट, कुएं और बावड़ियों का निर्माण करवाया, मार्ग बनाए और एक आदर्श न्याय व्यवस्था स्थापित की। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने पाल समाज से अपील की कि वह राजनीति में सक्रिय होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें, जिस राह पर अहिल्याबाई जी ने समाज को उठाया, उसी रास्ते पर चलकर कांग्रेस के नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ें।
अजय राय ने कहा कि जैसे भगवान शिव की पूजा बनी रहेगी, अहिल्याबाई होल्कर का नाम भी अमर रहेगा।कार्यक्रम के संयोजक निवर्तमान प्रदेश महासचिव सुभाष पाल ने कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा और राजनीति के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि पाल समाज संसाधनों से सीमित हो सकता है लेकिन राष्ट्रभक्ति और समाज के लिए कार्य करने का जज्बा हर सदस्य में मौजूद है। पाल समाज कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत और भरोसेमंद है।संगोष्ठी में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री राजबहादुर, प्रोफेसर श्रवण कुमार और प्रतिभा पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें अनीस अंसारी, सुशील तिवारी, सोनू पंडित, कृपा शंकर मिश्रा, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, ओंकारनाथ सिंह, डॉ. लालती देवी, प्रमोद सिंह, सीमा देवेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप पाल धनगर, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित त्यागी, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, विशाल राजपूत, संजय शर्मा, राजगुरु नरायणपति त्रिपाठी, मुनीष चौधरी, विषम सिंह, डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. अमित राय, डॉ. श्रवण गुप्ता, विशाल सिंह राजपूत, आर.एस. तिवारी, दयानंद सिंह दुसाध, डॉ. पी.के. त्यागी, कुलदीप चौधरी, निहारिक सिंह, आलेख पाण्डेय, अनिल शुक्ला, मेहताब जायसी, के.डी. शुक्ला सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।इस संगोष्ठी के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण के आदर्शों को फिर से याद किया गया तथा उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.