
हरदोई : सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम बरहुआ में पटेल विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज भाजपा पटेल के विचारों को गलत तरीके से व्याख्यान कर रही है।
ग्राम बरहुंआ में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार के पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया और कार्यक्रम आयोजक अश्वनी कुमार ने आये हुए अतिथियों को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कटियार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत बनाया । और देश में भाईचारा स्थापित किया। आज भाजपा देश का माहौल खराब कर रही है। पटेल के सपनों के भारत की जगह पर आरएसएस की विचार धारा थोप रही है।
आज किसान परेशान है। वह अपना हक मांगता है तो उसके पर गाड़ी चढ़ा दी जाती है और पत्रकार सवाल पूंछ दे तो उनको धमकी और गाली दी जाती है।जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोकप्रियता को देखते हुए इस बार सपा की बहुमत की सरकार बनेगी और पटेल के सपनों को साकार करेगी। इस मौके पर प्रशांत मिश्रा, खालिद खां, गीता सिंह, विमल पटेल, नीरज अवस्थी, बदरुद्दीन अंसारी, एलअश्वनी कुमार,मदन बाबू, कुलदीप यादव सहित अनेक लोग प्रमुख रुप से मौजूद रहे।