diwali horizontal

किसानों के कत्ल की साजिशकर्ता व पत्रकारों से अभद्रता करने वाले ग्रह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए : आशीष सिंह

0 121

हरदोई : जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा किसानों के कत्ल के साजिशकर्ता व पत्रकारों से अभद्रता करने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर तिकोनिया पार्क स्थित गाँधी प्रतिमा पर धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की दिन दहाड़े हत्या ने देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा दी गई खुली चेतावनी और उनके स्वामित्व वाली एक जीप के नीचे किसानों को कुचलना और भी दुःखद है।इस घटना को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने अंजाम दिया गया जो जेल में निरुद्ध है।

चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद मंत्री के खिलाफ अब तक कोई निर्णायक कार्यवाही नहीं की गई।यह शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जिनके पास मंत्रीगण सीधे तौर पर रिपोर्ट करते हैं।उन्होंने इस जघन्य हत्याकांड के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा।कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को गम्भीरता से लिया और प्रियंका गांधी ने किसानों को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, डॉ अजीमुश्शान,साधू सिंह,शशिबाला वर्मा, शिवपाल वर्मा,रमेश चन्द्र वर्मा, वीरेश्वर मिश्रा, सत्यपाल वर्मा,निर्भान सिंह यादव,गोपाल पाण्डेय,अजीत सिंह चंदेल,मंजू मित्रा,गुफरान कौसर,अजय शुक्ला, आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.