
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजम खां से मिलने रामपुर जाएंगे।
Akhilesh Yadav News:सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से मिलने रामपुर जाएंगे। वे चार्टर प्लेन से बरेली
के एयरपोर्ट पर उतरेंगे। फिर वहां से कार से रामपुर जाएंगे। अखिलेश के कार्यक्रम के मद्देनजर जहां बरेली और रामपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है, वहीं दोनों जिलों का प्रशासन भी पूरी तरह से चौकस है।

हाल ही में जेल से छूटने के बाद आजम खां के कहीं और ठिकाना ढूंढने की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। माना जा रहा है कि अखिलेश के उनसे
मिलने जाने के साथ ही इन चर्चाओं पर काफी हद तक विराम लग जाएगा। साथ ही अखिलेश यादव यह संदेश भी देना चाहते हैं कि
सपा में आजम खां जैसे पार्टी संस्थापक सदस्यों का पूरा सम्मान है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात से आजम खां के गिले-शिकवे भी दूर हो जाएंगे।