diwali horizontal

एसआरएम बिजनेस स्कूल ने लॉन्च किया एडवांस्ड जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम, लखनऊ में आईआईएम के बाद दूसरा ऐसा संस्थान बना

0 109

एसआरएम बिजनेस स्कूल ने लॉन्च किया एडवांस्ड जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम, लखनऊ में आईआईएम के बाद दूसरा ऐसा संस्थान बना

लखनऊ: शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान एसआरएम बिजनेस स्कूल, बीकेटी ने अपने दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट एडवांस्ड जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (एजीएमपी) की शुरुआत की घोषणा की है। इस प्रोग्राम के साथ एसआरएम बिजनेस स्कूल, लखनऊ में आईआईएम लखनऊ के बाद दूसरा ऐसा संस्थान बन गया है जो इतने व्यापक और रणनीतिक स्तर का एजीएमपी प्रोग्राम प्रदान करता है। यह कदम एसआरएम की प्रबंधन शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।यह प्रोग्राम वैश्विक व्यापार के परिप्रेक्ष्य और समकालीन व्यावसायिक चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें कोर मैनेजमेंट फंक्शंस के साथ आधुनिक तकनीकों का समन्वय है, जिससे छात्र नेतृत्व और रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता विकसित कर सकें। केस स्टडी आधारित पेडागॉजी, स्मार्ट क्लासरूम और अनुभवात्मक शिक्षण विधियों पर आधारित यह कोर्स सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर संयोजन प्रदान करता है।एजीएमपी उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो मैनेजमेंट और बिजनेस के क्षेत्र में एक सशक्त और सफल करियर बनाना चाहते हैं। यह प्रोग्राम टॉप-डाउन लर्निंग अप्रोच अपनाता है, जिससे छात्रों को व्यापक व्यावसायिक समझ प्राप्त होती है। साथ ही इसमें तकनीक-सक्षम शिक्षण, इंटरएक्टिव मॉड्यूल और कैंपस में सहभागिता के जरिए नेटवर्किंग व मेंटरशिप के अवसर भी मिलते हैं।एसआरएम बिजनेस स्कूल के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने प्रोग्राम लॉन्च के मौके पर कहा कि यह कोर्स न केवल छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा बल्कि उन्हें नेतृत्व कौशल और रणनीतिक सोच में भी सक्षम बनाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रोग्राम के अंतर्गत फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर, एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास कार्यशालाएं, गेस्ट लेक्चर, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट समर्थन उपलब्ध होगा।एसआरएम का यह नया प्रबंधन कार्यक्रम लखनऊ को शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मुकाम दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

     

Leave A Reply

Your email address will not be published.