diwali horizontal

भारतीय स्टेट बैंक व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से महिलाओं को बनाता है सशक्त

0 172

बैंक द्वारा महिला कर्मचारियों को शिक्षित करने में मदद करने वाले वाली सखियों का सम्मान किया

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 1 जुलाई 2020 को बैंक में शामिल होने वाली सभी महिला कर्मचारियों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक पहल

लखनऊ : आज भारतीय स्टेट बैंक ने तारावाली कोठी, लखनऊ में महिला ऑफिसर्स; जिन्हे “सखी” की उपाधि दी गई हैं, उनके प्रयासों को एक समारोह के दौरान सम्मानित किया। यह सखी बैंक में नए महिला कर्मचारियों को बैंक के तौर तरीकों से शिक्षित करने में मदद करती हैं भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के मुख्य महा प्रबंधक, श्री अजय कुमार खन्ना ने समारोह के दौरान अपने विचार साझा करते हुए बताया कि, “हर साल भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर्स और जूनियर एसोसिएट्स के रूप में नई प्रतिभाओं को शामिल करता है जो बैंक के भविष्य बनते हैं। हमने बैंक में शामिल होने वाली सभी महिला कर्मचारियों के मेंटरशिप, मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए 1 जुलाई 2020 को भारतीय स्टेट बैंक में एक मजबूत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरआत की जिसके अंतर्गत बैंक नैतिकता, प्रणाली, संस्कृति और पर्यावरण में उनके सुचारु परिवर्तन और आत्मसात को सुनिश्चित कर सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य इन युवा महिला कर्मचारियों को बैंक के काम के माहौल में सुचारू रूप से भावनात्मक और साथ ही व्यवसायी सहायता प्रदान करना है परिणाम स्वरुप जिसके अंतर्गत महिलाएं अपने जीवन में किए गए निर्णयों से सशक्त और आत्मविश्वास महसूस करें

यह पहल आने वाले दिनों में निश्चयात्मक परिणाम लाएगी। वर्तमान में, भारतीय स्टेट बैंक के लखनऊ मंडल में महिला कर्मचारियों का अनुपात 25% के बैंक स्तर के अनुपात के मुकाबले 16% है। हमारा मानना है कि लखनऊ मंडल में महिला कर्मचारियों के अनुपात को बढ़ाने के लिए सखी जैसी पहल निश्चित रूप से सकारात्मक रहेगी। सखी नई महिला कर्मचारियों को सुरक्षित, प्रेरित और सशक्त महसूस करने में मदद करेगी ताकि उनके परिवार के सदस्य/ माता-पिता/ अभिभावक भी अपने बच्चों के प्रति सुरक्षित महसूस करें। बहुत कम समय में हमने काम के माहौल में एक उल्लेखनीय अंतर देखा है साथ ही हमारे नए कर्मचारियों ने भी यही अनुभव किया है। इस पहल के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक यूपी राज्य से अधिक महिला कर्मचारियों को भर्ती करने का दावा करता है- और आशा करते है की और अधिक महिला उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक में बैंकिंग कैरियर का चुनाव करेंगी इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के उप महा प्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी, श्री सी बी के सिंह ने कहा कि, “इस मेंटरशिप प्रोग्राम में हमारा विश्वास इन सखियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य द्वारा ही सक्षम हो पाया हैं। सखियों ने हमारे सपनों को वास्तविकता में लाने के लिए कड़ी मेहनत की है और हमारी

महिला कर्मचारियों को उनकी खुशी और सुरक्षा के लिए उचित मार्गदर्शन सुनिश्चित कराया है। इस पहल का उद्देश्य है कि वे उन चीजों को साझा करने में स्वतंत्र महसूस करें जो उनके लिए मायने रखती हैं। हमारा मानना है कि यह मेंटरशिप प्रोग्राम चमत्कार कर सकता है और भारतीय स्टेट बैंक में महिलाओं के लिए एक मजबूत कार्य नैतिकता के निर्माण में उत्कृष्टता ला सकता है समारोह के दौरान भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के मुख्य महा प्रबंधक, श्री अजय कुमार खन्ना; उप महा प्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी, श्री सी बी के सिंह; सहायक महा प्रबंधक (मानव संसाधन), श्री मयूर तोलानी और अन्य प्रतिष्ठित अधिकारी और अन्य स्टाफ के गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.