diwali horizontal

सुल्तानपुर खबर लाइव

0 207

बाल श्रमिक से कराया जा रहा है काम,प्रशासन के दावे हुए फेल

दीवानी के पूर्वी गेट के सामने  ही कराया जा रहा बाल श्रमिको से काम।

सुल्तानपुर : दीवानी जनपद सुल्तानपुर के पूर्वी गेट के पास बनी  दुकानो पर बाल श्रमिको से काम कराया जा रहा है प्रशासनिक अमले के बड़े-बड़े दावे  खोखले साबित हो रहे है । सरकार का  सख्त निर्देश  है कि  बाल श्रम दुकानदार या कोई भी न  कराये  परंतु दीवानी सुलतानपुर के बगल ही नियम क़ानून को धता बताते हुए खुलेआम अवैध रूप से बाल श्रमिकों से काम कराया जा रहा है।यहा तक कि करोना  को दृष्टिगत रखते हुए सफाई के नाम पर दुकानो पर  अधिकारी स्वयं  जाकर देख सकते है सच्चाई स्वयं बयां हो जायेगी । बाल श्रमिक से कराये जाने वाले काम की  सूचना और भनक प्रशासन को कतई नहीं है या अनदेखी किया जा रहा है।

दरियापुर वार्ड में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लगाया शिविर

आयुष्मान योजना कैंप में बने सैकड़ों कार्ड।

सुल्तानपुर : शहर के दरियापुर वार्ड में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए कैंप का आयोजन किया गया। यहां वार्ड के सैकड़ों लाभार्थियों का आयुष्मान भारत का 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कार्ड योजना से जुड़े अनिल सिंह द्वारा बनाया गया । कैंप के दौरान आशा बहू प्रतिमा शर्मा शबनम शेरब जहां  सभासद राजदेव शुक्ला मौजूद रहे ।

दरियापुर वार्ड में प्रधानमंत्री जन योग्य आरोग्य योजना का शिविर लगाया गया । शिविर के प्रभारी अनिल सिंह ने यहां मौजूद सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य कार्ड बनाया । दरियापुर वार्ड के सभासद राजदेव शुक्ल के संयोजन में आयोजित हुए कैंप में वार्ड राइन नगर , जमाल गेट , घासी गंज के सैकड़ों लाभार्थियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य बीमा कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ते हुए अपना कार्ड वेरीफाई कराएं। यहां सभासद ने बताया वार्ड में यह तीसरा कैंप है जिसमें कुल मिलाकर अब तक लगभग 400 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं ।शेष लाभार्थियों के लिए आगामी कैंप में पूर्व सूचना देकर कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाएगी । शिविर को संपन्न कराने में अनिल सिंह , आशा बहू प्रतिभा शर्मा , शेरब जहां व शबनम का बड़ा योगदान रहा ।

 

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी  अभिभावकों पर पड़ रही है भारी

कोरोना काल में प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक  फीस वसूली में कोई कसर ने छोड़ रहे।

सुल्तानपुर : जनपद सुल्तानपुर के दरियापुर स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर ब्रांच में फीस को लेकर जमकर वसूली हो रही है ।विदित हो कि कोरोनावायरस की इस भयंकर महामारी में अभिभावक जहां किसी तरीके मजबूर होकर किसी तरीके से परिवार चला रहे हैं,तो  वहीं स्कूलों के द्वारा बच्चों की फीस में किसी तरीके  की कोई गुंजाइश नहीं मिल रही है । वहीं अभिभावक जब स्कूल में जाते हैं तो उनसे स्कूल के कर्मचारी अप्रिय शब्दों में बात करते हैं ।

कई अभिभावकों ने यहां तक बताया कि  फीस की पूरी लिखित डिटेल स्कूल प्रबंधन तंत्र से मांगी जाती है तो वे उसका पूरा डिटेल लिख करके देने को तैयार नहीं हैं सिर्फ वैसे मुंह से बता देते हैं इससे यह साफ जाहिर हो रहा है कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ कमियां जरूर है स्थानीय प्रशासन भी इस पर मौन मारे पड़ा हुआ है। वहीं सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरियापुर जूनियर ब्रांच की प्रिंसिपल प्रतिमा सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने साफ बताया कि हम ऐसा कुछ डिटेल लिखित में नहीं दे सकते।

 

जनपद सुलतानपुर में हर गरीब मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने का बेहतरीन जरिया बना आरोग्य मेला

सुलतानपुर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी०के० त्रिपाठी ने अवगत कराया कि रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के छठा चरण का  मेला  आयोजित किया गया जिसमें स्वास्थ्य सेवाओ में इलाज, जांच, कोबिड19 जांच व संबंधित जानकारी तथा गोल्डन कार्ड बांटे जाने से यह मेला काफी लोकप्रिय रहा। मेले में 107 चिकित्सक, 544 पैरामेडिक ने योगदान दिया, जिससे 2274 लाभार्थी  को लाभ प्राप्त हुआ। जिनमें 844 पुरुष, 1147 महिला, 283 बच्चों को चिकित्सा व्यवस्था दी गई। मेले में 232 गोल्डन कार्ड, 438 कोविड 19 आर0टी0पी0सी0आर0 जांच की गई।

 

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत थानाक्षेत्र कुड़वार में चौपाल का  किया गया आयोजन

सुल्तानपुर, कुड़वार :  उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर सतीश चन्द्र शुक्ला द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत थानाक्षेत्र कुड़वार का भ्रमण किया गया।उन्होंने नामांकन स्थल ब्लॉक का निरीक्षण कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा कहा गया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान मास्क लगाए दावेदारों को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश दिलाया जाए व नामांकन के दौरान भीड़ न लगने दी जाए।

तत्पश्चात थानाक्षेत्र के ग्राम भण्डरा व सुरौली में थानाक्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, एस-10 डिजिटल वालेंटियर, ग्राम चौकीदार के साथ चौपाल का आयोजन किया गया । मीटिंग में अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने आदि सम्बन्ध में आमजन को जागरूक व पालन करने हेतु अपील की गयी । इस अवसर पर थानाध्यक्ष कुड़वार व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.