diwali horizontal

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

0 88

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने और धमकी देने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2025 को पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ उसके शिक्षक मोहित कुमार मिश्रा गलत नीयत से शारीरिक छेड़छाड़ करते हैं और विरोध करने पर धमकी देते हैं। मामला दर्ज होने के बाद थाना ठाकुरगंज में मुकदमा संख्या 458/2025, धारा 75(2)/351(2) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 9(एफ)/10 के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 8 अगस्त को वरदानी मंदिर इलाके से आरोपी मोहित कुमार मिश्रा (पुत्र हरिकेश, निवासी तरौंजा, थाना शिवगढ़, जनपद रायबरेली, उम्र लगभग 28 वर्ष) को दबोच लिया।पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक अमर सिंह और हेड कांस्टेबल अरुण कुमार मिश्रा शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.