diwali horizontal

लखनऊ में चैन स्नेचिंग की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

0 99

लखनऊ में चैन स्नेचिंग की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले हुई चैन स्नेचिंग की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल (UP71AY6918) भी बरामद की है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।मामला 4 जुलाई 2025 का है, जब हरिहरपुर निवासी शैलेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मां रेनू सिंह के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चैन छीनने का प्रयास किया। बचाव के दौरान उनके साथ चल रही अनुपमा देवी के हाथ मारने से चैन टूटकर गिर गई और आरोपी फरार हो गए।
पुलिस जांच के दौरान 8 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर मेदांता अंडरपास के पास से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सूर्यभान सिंह उर्फ प्रिंसू सिंह (25), निवासी फतेहपुर, के रूप में हुई। उसने अपने दो साथियों—अभिषेक उर्फ गोलू शुक्ला और शिवमोहन उर्फ छोटू—के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।सूर्यभान ने बताया कि घटना वाले दिन तीनों ट्राइडेंट लॉन के पास घूम रहे थे और सोने की चैन पहने महिला को देखकर उसे छीनने की कोशिश की, लेकिन शोर मचने पर चैन टूटकर गिर गई और वे भाग निकले।पुलिस ने सूर्यभान को धारा 304(2)/62 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। बाकी दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.