diwali horizontal

15 किलोमीटर साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंचे आयुष चिकित्सालय के सीएमएस

0 108

15 किलोमीटर साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंचे आयुष चिकित्सालय के सीएमएस

LIVE NEWS: लखनऊ में ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए कर्मचारियों से की अपील

लखनऊ के 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार शुक्ला शुक्रवार को 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंचे। वापसी भी उन्होंने साइकिल से ही की। डॉ. शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान और आयुष मंत्री की प्रेरणा से उन्होंने यह पहल की है। उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल, पैदल, सार्वजनिक परिवहन या पूल वाहन से कार्यालय आने की अपील की। डॉ. संदीप कुमार शुक्ला 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर गए ऑफिस। हेलमेट पहन कर चलाया साइकिल उनका कहना है कि इस पहल से ईंधन की बचत होगी, वायु प्रदूषण कम होगा और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। अपनी साइकिल यात्रा के दौरान डॉ. शुक्ला ने हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन किया। उनकी इस पहल की अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.