diwali horizontal

अल्लू अर्जुन ने दादा अल्लू रामलिंगैया की विरासत को किया सम्मानित आइकॉनज़ा’ की शुरुआत

0 35

एजेंसी /​पैन-इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने दिवंगत दादा और पद्म श्री से सम्मानित महान अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की जयंती पर ‘आइकॉनज़ा’ (Iconza) की शुरुआत की है। इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन ने परिवार के साथ हुई विशेष पूजा समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस नए प्रोजेक्ट को अपने दादाजी की अमर कलात्मक विरासत को समर्पित किया।

​अल्लू रामलिंगैया भारतीय सिनेमा के एक अग्रणी कलाकार थे, जिन्होंने 5 दशकों से अधिक लंबे करियर में 1,000 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। उनका हास्य और अभिनय आज भी भारतीय फिल्म इतिहास का एक यादगार हिस्सा है। अल्लू अर्जुन ‘आइकॉनज़ा’ के जरिए अपने परिवार की इसी समृद्ध सिनेमाई और कलात्मक विरासत को एक नए मुकाम पर ले जा रहे हैं।

​‘आइकॉनज़ा’ को क्रिएटिविटी और कोलैबोरेशन के लिए एक विशेष स्पेस के तौर पर तैयार किया गया है। यह एक ऐसा मंच बनेगा जहां कलाकार और नए विजन वाले माइंड्स एक साथ आकर नए कॉन्सेप्ट्स पर काम कर सकेंगे। इसके जरिए अल्लू अर्जुन केवल अभिनय तक सीमित न रहकर रचनात्मकता की दुनिया में नया योगदान देने जा रहे हैं।

​वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्मों का लाइनअप काफी बड़ा है। एटली के निर्देशन में बन रही उनकी फिल्म ‘राका’ ने पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। इसके अलावा फैंस लोकेश कनगराज के साथ उनकी फिल्म ‘AA23’ और बड़े पैमाने पर बन रही ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रशांत नील, संदीप रेड्डी वांगा और बेसिल जोसेफ जैसे दिग्गजों के साथ भी उनकी संभावित फिल्मों को लेकर ज़बरदस्त चर्चा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.