डलमऊ/रायबरेली : प्राथमिक विद्यालय डलमऊ प्रथम में सोमवार को शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित की गई। संकुल की बैठक एआरपी मोहम्मद इरफान खान, विनोद अग्निहोत्री तथा मधु सिंह की मौजूदगी में हुई। बैठक की शुरुआत हम होंगे कामयाब नामक प्रेरणा गीत के माध्यम से मोहम्मद इरफान खान द्वारा की गई। एआरपी मधु सिंह द्वारा मिशन प्रेरणा के लक्ष्य सूची तालिका, कार्य योजना, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, प्रेरणा सूची, कार्य विभाजन, संबंधित शिक्षण योजना बनाना पर चर्चा की गई। एआरपी मोहम्मद इरफान खान ने अपने विचार को व्यक्त किये तथा सभी प्रधानाध्यापकों से अनुरोध किये कि उत्तम शैक्षणिक कार्य करें। जिससे न्याय पंचायत डलमऊ प्रेरक न्याय पंचायत बन सके। वही उसके बाद विपक्षण योजना का प्रदर्शन किया गया। सभी शिक्षक संकुल सेशन वाइप द्वारा मीटिंग का संचालन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डलमऊ विश्वनाथ प्रजापति द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी न्याय पंचायत के प्राथमिक अध्यापक शिक्षक संघ एवं न्याय पंचायत प्रभारी उपस्थित रहे।
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.