ऊँचाहार/रायबरेली : क्षेत्र के असलहापुर निवासी एक मजदूर मधुमक्खियों के हमले से गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सोमवार की दोपहर गांव निवासी सरोज कुमार 45 जो मनरेगा योजना के तहत गांव के निकट ही कार्य करने गया था और वहां से वापस घर लौट रहा था तभी रास्ते में मधुमक्खियों ने उस पर हमला बोल दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया ,परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ आर बी यादव ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से घायल युवक सीएचसी आया है जिसका इलाज किया जा रहा है।
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.