diwali horizontal

टीम लखनऊ ने उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी 10 टन राहत सामग्री

0 52

टीम लखनऊ ने उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी 10 टन राहत सामग्री

मानवता की सेवा में लखनऊ की 26 सामाजिक संस्थाओं ने दिया सहयोग

लखनऊ: पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों को ऐतिहासिक सहयोग प्रदान करने के बाद अब टीम लखनऊ ने उत्तराखंड के जरूरतमंदों के लिए राहत सहायता का हाथ बढ़ाया है। सोमवार को इंदिरानगर स्थित पीस एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय से 10 टन राहत सामग्री से भरा ट्रक उत्तराखंड के बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए रवाना किया गया।इस मौके पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मुख्य प्रवक्ता मौलाना सुफियान नि़ज़ामी नदवी ने टीम लखनऊ के सचिव मुर्तुज़ा अली, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद, वामिक खान, कुदरत खान, इरफान शेख, मोहम्मद सईक, पी.सी. कुरील, परवेज अख्तर, गुलाम हुसैन और आमिर मुख्तार आदि की मौजूदगी में राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।टीम लखनऊ के सचिव मुर्तुज़ा अली ने बताया कि इससे पहले संगठन के जांबाज़ समाजसेवियों ने दो बार पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों तक स्वयं पहुंचकर सहायता सामग्री वितरित की थी। अब उसी समर्पण भावना के साथ टीम लखनऊ के सदस्य कई दिनों से रात-दिन मेहनत कर उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री तैयार कर रहे थे।उन्होंने बताया कि इस राहत अभियान को सफल बनाने में लखनऊ की 26 सामाजिक संस्थाओं ने टीम लखनऊ का भरपूर सहयोग किया। यह सामूहिक प्रयास शहर की सामाजिक एकता, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है।कार्यक्रम के दौरान टीम लखनऊ के सरपरस्त मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, निगहत खान और मुरलीधर आहूजा ने संयुक्त रूप से कहा कि टीम लखनऊ मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रही है और आगे भी समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।टीम लखनऊ के जांबाज़ समाजसेवियों ने अपने “खिदमत-ए-खल्क़” के बेमिसाल जज़्बे से लखनऊ को न केवल “अदब के शहर” के रूप में बल्कि “खिदमत के शहर” के रूप में भी पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.