ऊँचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के दिलमनपुर में गांव के ही तीन लोगों ने मामूली बात को लेकर एक किशोर की पिटाई कर दी, वहीं मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी आलोक त्रिपाठी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि रविवार की शाम मेरा लड़का अभिषेक क्रिकेट खेल कर साइकिल से घर लौट रहा था तभी गांव के एक युवक व दो अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी जिससे उसके गले में गंभीर चोटें भी आई हैं। वहीं मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.