
बैलिस्टिक मिसाइल की मार से तेल अवीव कब्रिस्तान हो गया है! ईरान की मिसाइल की मार से इजराइल की कमर टूट गयी है!
बैलिस्टिक मिसाइल की मार से तेल अवीव कब्रिस्तान हो गया है! ईरान की मिसाइल की मार से इजराइल की कमर टूट गयी है!
IRAN vs ISRAEL WAR: तेल अवीव में कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं तो वहीं लोग बंकरों में छिपे रहे। यह इसलिए अहम है क्योंकि इजरायल का आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया में सबसे प्रभावशाली और अचूक माना जाता है। फिर भी कैसे ईरान ने राजधानी तेल अवीव को निशाने पर लिया। यह बात हर कोई जानना चाहता है।

कैसे फेल हो गया इजरायल का आयरन डोम
बलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट करना आसान नहीं होता, जैसा कि ड्रोन्स के साथ होता है। फिर जब बलिस्टिक मिसाइलों का हमला ताबड़तोड़ हो यानी कि एक साथ कई मिसाइलें दाग दी जाएं तो फिर तय है कि कुछ मिसाइलें तो लक्ष्य को भेद ही देंगी। ऐसा ही इजरायल के साथ हुआ है। ईरान ने करीब 200 बलिस्टिक मिसाइलों के साथ हमला किया है। बलिस्टिक मिसाइलों की खूबी ही यही है कि ये बहुत तेज स्पीड के साथ अटैक करती हैं। इसके अलावा ये मिसाइलें तेजी से अपना रूट भी बदल लेती हैं और इन्हें इंटरसेप्ट करना और भी मुश्किल हो जाता है।

ईरान की बलिस्टिक मिसाइलें कर सकती हैं 2000 किलोमीटर तक मार
ईरान की ताकत यह भी है कि उसके पास 2000 किलोमीटर तक मारने करने वाली बलिस्टिक मिसाइलें हैं। यदि उसे इजरायल के किसी भी कोने में हमला करना है तो 1000 किलोमीटर की रेंज ही काफी है। ऐसे में ईरान के पास मौजूद मिसाइलों में सबसे कम की रेंज भी 1400 किलोमीटर है। ईरान की मीडिया के अनुसार उनके देश के पास ऐसी 9 तरह की मिसाइलें हैं, जो इजरायल पर अटैक कर सकती हैं। अब तक यह साफ नहीं है कि ईरान ने किन मिसाइलों का इस्तेमाल इजरायल के खिलाफ किया है। लेकिन ईरान के पास फतह-1 मिसाइल है, जो 1400 किलोमीटर तक मार करती है। इसके अलावा इमाद मिसाइल तो2000 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेद सकती है।