diwali horizontal

भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा सरकार, स्मार्ट सिटी और जल जीवन मिशन में हुआ खुला लूट: अखिलेश यादव

0 58

भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा सरकार, स्मार्ट सिटी और जल जीवन मिशन में हुआ खुला लूट: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन, नदियों की सफाई और स्मार्ट सिटी जैसी योजनाएं जनता को धोखा देने के औजार बन गई हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर लूट और घोटाले हुए हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे ही बारिश शुरू हुई, भाजपा की स्मार्ट सिटी योजना की असलियत सामने आ गई। गोरखपुर, आगरा, वाराणसी, अयोध्या और अलीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों में सड़कों पर जलभराव है, नाले जाम हैं और मोहल्लों-गलियों में पानी भरा पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली और लखनऊ की डबल इंजन सरकार के साथ नगर निगमों की ट्रिपल इंजन सरकार भी इन समस्याओं को हल करने में विफल रही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में भाजपा सरकार एक भी शहर को स्मार्ट नहीं बना सकी है। जगह-जगह सड़कों को खोद दिया गया है, जिससे आमजन बेहद परेशान है। जल जीवन मिशन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि यह योजना भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी है। योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकियां गुणवत्ताहीन निर्माण की भेंट चढ़ रही हैं और लगातार ढह रही हैं। हर महीने किसी न किसी जिले से हादसों की खबर आ रही है।गंगा नदी की सफाई का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए लेकिन मां गंगा की हालत जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ निर्माण कार्यों में ही नहीं, ट्रांसफर-पोस्टिंग में भी भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। भाजपा सरकार की ईमानदारी की पोल अब पूरी तरह खुल चुकी है।अखिलेश यादव ने कहा कि अब भ्रष्टाचार, बेईमानी और झूठ ही भाजपा की असली पहचान बन गए हैं। लेकिन अब प्रदेश की जनता जागरूक हो चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के भ्रष्टाचारी शासन को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.