diwali horizontal

जिलाधिकारी ने की विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक मनरेगा, कन्या सुमंगला; लखपति दीदी व अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए निर्देश!

0 72

जिलाधिकारी ने की विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक मनरेगा, कन्या सुमंगला; लखपति दीदी व अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए निर्देश!

कुशीनगर ब्यूरो:  जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों की प्रगति एवं अनुपालन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, कन्या सुमंगला, धरती आवा, लखपति दीदी, वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले मनरेगा योजना के अंतर्गत जनपद में निर्मित मनरेगा पार्क, मिनी स्टेडियम, खेल के मैदानों का विकासखंडवार कराए गए कार्यों की फोटो सहित प्रगति रिपोर्ट देखी तथा कहा कि प्रत्येक खेल मैदान के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो कार्यों की गुणवत्ता, रखरखाव और नियमित उपयोग सुनिश्चित करे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक खेल के मैदान नहीं हैं, वहाँ राजस्व विभाग एवं उप जिलाधिकारीगण के माध्यम से पत्राचार कर भूमि चिन्हांकन कर शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी ग्राम का बच्चा खेल गतिविधियों से वंचित न रहं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बंदिता श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय, डीसी मनरेगा राकेश,समाज कल्याण अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गति, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि जनपद कुशीनगर शासन की प्राथमिक योजनाओं में अग्रणी स्थान बनाए रख सके।
Leave A Reply

Your email address will not be published.