
नईदिल्ली : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने इस नई भूमिका में एक अच्छी शुरुआत की है श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज में पहली बार पूर्णकालिक कप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे ब्रैथवेट अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके लेकिन कई नए खिलाडिय़ों के साथ उतरी इस टीम ने श्रीलंका के साथ सीरीज 0-0 से ड्रॉ खेली ब्रैथवेट के लिए निजी तौर पर ये सीरीज बेहतर रही और दूसरे टेस्ट में उन्होंने एक बेहतरीन शतक जमाया इसी टेस्ट के दौरान ब्रैथवेट ने एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना लिया, जो वेस्टइंडीज के बड़े से बड़े बल्लेबाज नहीं बना सके. बात चाले विव रिचर्ड्स की हो या ब्रायन लारा की, ब्रैथवेट ने हर महान विंडीज बल्लेबाज को पछाड़ दिया
ब्रैथवेट को जेसन होल्डर की जगह विंडीज टीम का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था. इस सीरीज से पहले भी वह टीम की कप्तानी कर चुके थे लेकिन पहली बार वह टीम के नियमित कप्तान थे श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट बतौर बल्लेबाज उनके लिए अच्छा नहीं रह लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे
ब्रैथवेट ने नॉर्थ साउंड में हुए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 126 रन बनाए जो टेस्ट क्रिकेट में उनका नौवां शतक था. इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 85 रन बनाए इस तरह मैच में वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. अब इसमें खास रिकॉर्ड क्या है
ब्रैथवेट ने इस मामले में अपनी मौजूदा टीम के सदस्य डैरेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 804 मिनट तक बैटिंग की थी सबसे खास बात ये है कि ब्रैथवेट इस मामले में वेस्टइंडीज के महानतम बल्लेबाज ब्रायन लारा से भी काफी आगे हैं लारा ने 2004 इंग्लैंड के खिलाफ 778 मिनट तक बल्लेबाजी की थी.