diwali horizontal

आरसीसी निर्माण कार्य शुरू होने से लोगो मे खुशी का माहौल

0 104

मधुबन, मऊ । विकास खण्ड फतहपुर मांडव क्षेत्र के अलीपुर के शेखपुर में बहुत दिनों से जर्जर से सड़क से ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। अब सड़क का आरसीसी निर्माण कार्य शुरू होने से लोगो मे खुशी का माहौल है। विकास खण्ड क्षेत्र के अलीपुर के शेखपुर लाखो रुपये की लागत से क्षेत्र पंचायत द्वारा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुँवर सिंह शुभम द्वारा ग्रामीणों द्वारा सड़क की बदहाली के शिकायत किया गया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए शुभम सिंह द्वारा लाखो रुपये की लागत से जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाने से गांव के मिनहाज अहमद, शमशुद्दीन, समीद खान, सुलेमान, जब्बार, शहबाज खान आदि ग्रामीणों कहना है कि जर्जर सड़क की बदहाली से हम लोगो को दिक्कत होती थी। अब सड़क का आरसीसी निर्माण शुरू होने से खुशी का माहौल है। शुभम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत विकास खण्ड सड़क, नाला, आवास, पेंशन आदि से गाँवो का विकास करना हमारा लक्ष्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.