diwali horizontal

बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, जेवरात, नकदी व बाइक बरामद

0 65

बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, जेवरात, नकदी व बाइक बरामद

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के उत्तरी जोन की जानकीपुरम थाना पुलिस व क्राइम/सर्विलांस टीम ने बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, 1700 रुपये नकद और चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।इस सिलसिले में थाना जानकीपुरम में दर्ज मुकदमा संख्या 162/2025 के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी। वादी राम कृपाल गुप्ता की शिकायत पर 19 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें बताया गया था कि उनकी मोटरसाइकिल (UP32KF5338) चोरी हो गई है। विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना पर 2 अगस्त की दोपहर करीब 2:50 बजे सलीम तिराहे से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सुजीत रावत, लोकेश कुमार उर्फ डब्लू और सरोज कुमार रावत के रूप में हुई है। तीनों जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सेक्टर-एच के निवासी हैं और पेशे से क्रमशः पीओपी कारीगर, पेंटर और माली हैं। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान व बंद घरों को निशाना बनाकर ताले तोड़ते थे और कीमती सामान चुरा लेते थे।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई संगीन आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अकेले सुजीत रावत के खिलाफ चोरी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित आठ मामले दर्ज हैं। लोकेश कुमार और सरोज कुमार के खिलाफ भी गुडम्बा, अलीगंज, मड़ियांव और जानकीपुरम थानों में चोरी और अन्य अपराधों के कई मुकदमे पंजीकृत हैं।पुलिस टीम ने अभियुक्तों के पास से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर प्रो, रजिस्ट्रेशन नंबर-UP32EA7993), एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया और 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और पूर्व में की गई चोरियों की विस्तृत जांच कर रही है।इस सफल गिरफ्तारी में डीसीपी उत्तरी की क्राइम/सर्विलांस टीम के प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना जानकीपुरम के व0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, उ0नि0 अभिषेक सिंह, चन्द्रभान गिरि, सौरव कुमार, अनुभव, हे0का0 नदीम, अवधेश गिरी, संतोष कुमार, अमित कुमार गौतम, का0 विशेष दुहुण व राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.