diwali horizontal

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को अभिनन्दन पत्र भेंट कर व्यापारियों ने किया सम्मानित

0 116

सहारनपुर : सहारनपुर को कार्बन न्यूट्रल बनाने और शहर के सौन्दर्यकरण के लिए कक्कड़ गंज एवं रायवाला के व्यापारियों और श्रीराम कृष्ण नाटक क्लब जुबली पार्क के पदाधिकारियों ने आज नगर निगम पहुंचकर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को बुके और अभिनन्दन पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। रायवाला कपड़ा मार्किट के उप प्रधान संजय अरोड़ा, श्रीराम कृष्णा नाटक क्लब जुबली पार्क के लीला प्रभारी अनिल अरोड़ा व रम्मी धवन, कक्कड़ गंज व्यापार मण्डल के राजकुमार नरूला नगर निगम पहुंचे और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को बुके व अभिनन्दन भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। संजय अरोड़ा ने कहा कि शहर के सौन्दर्यकरण के साथ-साथ पौधारोपण कर महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने की दिशा में नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है जिसके लिए शहर के नागरिक और व्यापारी नगरायुक्त का अभिनन्दन करते हैं। इस अवसर पर पार्षद गोपाल दास भी मौजूद रहे। नगरायुक्त ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.