diwali horizontal

परम्परागत रूप से सादगी हर्षोल्लास एवं आकर्षक ढंग से मनाया गया स्वतंत्ऱता दिवस

0 127

बहराइच : स्वतऩ्त्रता दिवस समारोह जनपद में गरिमापूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर माण्टेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। ध्वजारोहण समारोह में अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बाबू राम सहित कलेक्ट्रेट तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ शहीद पार्क/अम्बेडकर पार्क पहुॅचकर पार्क में स्थापित मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.