diwali horizontal

TMC में हुई शामिल कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव

0 117

नई दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व सांसद और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता देव आज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गईं इससे पहले आज, टीएमसी में शामिल होने से पहले, उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्याग पत्र भेजा। हालांकि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया।

हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को हराने के लिए महागठबंधन तैयार कर चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से नहीं रोक सकी। सुष्मिता देव कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष भी थी। उन्होंने पार्टी से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया है। उन्होंने अपना ट्विटर बायो भी बदल दिया। सुष्मिता देव टीएमसी में शामिल होने से पहले अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन दोनों से मिलीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.