diwali horizontal

कानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में दर्दनाक हादसा: बंद कमरे में चार मजदूरों की दम घुटने से मौत

0 211

कानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में दर्दनाक हादसा: बंद कमरे में चार मजदूरों की दम घुटने से मौत

कानपुर: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ एक ही कमरे में चार मजदूरों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जाँच में सभी की मौत दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना कंपनी परिसर के एक कमरे में हुई, जहाँ चारों मजदूर रात में खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब वे देर तक नहीं जागे, तो फैक्ट्री का स्टाफ उन्हें देखने पहुँचा। कमरा अंदर से बंद था, और अंदर जाने पर पता चला कि कमरे में कोयला जल रहा था। धुएँ से भरे कमरे में सभी मजदूर मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से पुलिस टीम, जॉइंट सीपी और पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू की।

मृतकों की पहचान इस प्रकार है, जो सभी देवरिया जिले के निवासी थे:

  • अमित वर्मा (32 वर्ष), निवासी तौकलपुर, देवरिया

  • संजू सिंह (22 वर्ष), निवासी तौकलपुर, देवरिया

  • राहुल सिंह (23 वर्ष), निवासी तौकलपुर, देवरिया

  • दौड़ अंसारी (28 वर्ष), निवासी तौकलपुर, देवरिया

पनकी इंस्पेक्टर के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कमरे में जल रही अंगीठी से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैल गई थी, जिसके कारण चारों मजदूरों का दम घुट गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.