diwali horizontal

पीड़िता के पिता को मौत के घाट उतारने वाले ट्रक बरामद, ट्रक चालक और क्लीनर गिरफ्तार   

0 227

कोलकाता से पंजाब के लिए निकला था ट्रक 

कानपुर : बीते दिनों सजेती थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए गैंग रेप की घटना के बाद पिता को मौत के घाट उतारने वाले ट्रक को पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से पंजाब के लुधियाना से बरामद कर लिया है। ट्रक पर झारखण्ड का नंबर है और कोलकाता से पंजाब के लिए निकला था। शुक्रवार को पंजाब की लोकेशन  मिलने के बाद एक टीम ने शनिवार को ट्रक बरामद कर लिया | ट्रक चालक और क्लीनर को भी पकड़ लिया गया है।

डीआईजी डा.प्रीतिन्दिर सिंह ने रविवार को मामलें की जानकारी देते हुए बताया कि,सजेती में नाबालिग के साथ हुयी गैंगरेप की घटना के मामलें में तीनो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस टीम ने उस ट्रक की भी बरामदगी की है,जिसकी चपेट  में आने से पीड़िता के पिता की मौत हुयी थी। हादसे के बाद मृतक के भाई की ओर से एक मुकदमा घाटमपुर में दर्ज करवाया गया था। पुलिस टींम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसा करने वाले ट्रक की बरामदगी की है। बरामद ट्रक झारखण्ड का है। साथ ही गिरफ्तार किये गये आरोपियों में पप्पू महतो और बबलू महतो शामिल है। चालक ने घटना घटित होना स्वीकार किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.