
प्रयागराज: थाना क्षेत्र के ओडगी गांव निवासी जयनाथ गोस्वामी उर्फ नुन्नू पुत्र घनश्याम गोस्वामी 25 वर्ष सोमवार की रात लगभग 10 बजे लालापुर नहर ढाल पर दक्खिनी महरानी मंदिर के पास अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल कटे पेड़ में टकराने से बाइक चालक जयनाथ के सिर में काफी चोट आई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।मौके पर पहुँची लालापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया दिया।
मौत की खबर सुनते ही घर के परिजनों में कोहराम मच गया।तीन भाइयों में सबसे छोटा जय नाथ था।गांव घर मे पेंटिंग का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।जय नाथ की पत्नी सविता देवी व दो बेटा प्रीतम डेढ़ वर्ष,प्यारे,6 महीना का है। जयनाथ के मौत से घर और परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।