
ऊँचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
क्षेत्र के सरायं तुलाराम निवासी सुरजीत 28 अपने साथ परिवार के ही लवकुश 18 को लेकर बाइक से ऊँचाहार आ रहा था तभी सवैया हसन गांव के निकट सामने से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से लवकुश को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोग सीएचसी आये थे जिसमें लवकुश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।