
बिना परमिट नीम के पेड़ों की कटान
ऊँचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के बांधा बैरी गांव में बिना परमिशन नीम के पेड़ की कटान की जा रही थी, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनरक्षक के साथ भी ठेकेदार व उसके एक साथी द्वारा अभद्रता की गई है, वनरक्षक ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
वनरक्षक दिनेश चंद्र गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि बांधा बैरी गांव में नीम के पेड़ की कटान होने की सूचना पर जब वो मौके पर पहुंचे तो वहां सवैया हसन गांव निवासी ठेकेदार जो लकड़ी की लोडिंग कर रहा था और पूछने पर व उसने अपने एक साथी के साथ अभद्रता की है।वनरक्षक ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच की कराकर कार्यवाही की जायेगी