diwali horizontal

यूनानी शिविर दर्जनों मरीज हुए उपचारित

0 168

 

बाराबंकी :  नगर के मोहल्ला पीरबटान में सहारा डाग्नोस्टिक सेंटर, सिटी ट्रेड सेंटर के सहयोग से साम्या प्लाजा निरूशुल्क यूनानी शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ पर हकीम एएच. उस्मानी ने गरीबो का इलाज किया है और फ्री में दवाइयां बाटी गई। निःशुल्क यूनानी कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सहल यूनानी मेडिकल स्टोर की तरफ से ड्रग लैब, फहमीना,क्योर,हिमालिया,प्रानाचर्या आदि कंपनी की यूनानी दवाएं फ्री बांटी गईं। शिविर में लगभग 60 मरीजो का उपचार किया गया है। इस अवसर पर हकीम ए एच उस्मानी ने कहा कि यूनानी दवाओं के प्रचार प्रसार एवं जनता को यूनानी इलाज के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यूनानी कैंप लगवाना बहुत जरूरी है। हकीम एएच उस्मानी ने कहा कि जिस तरह आज कैंप लगाया गया है इसी तरह जगह जगह यूनानी कैंप लगवाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.