diwali horizontal

चतुर्थ राष्टीय पोषण माह के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का उद्धघाटन गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देने के प्रति आंगनबाड़ी जागरूक रहें सीडीपीओ

0 101

सहारनपुर : चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना पुंवारका में आंगनवाड़ी केंद्र चमारी खेड़ा का उद्धघाटन ब्लॉक पुवारका प्रमुख मेहरबान मलिक के द्वारा किया गया जिसमें वृक्षारोपण योग प्रशिक्षण गर्भवती महिलाओं की गोद भराई जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन पोषण वाटिका बनवाना संबंधी कार्य किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये बाल विकास परियोजना अधिकारी पुवारका ललिता शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान की जाने वाली गतिविधियों से सभी को अवगत कराया गया

ललिता शर्मा ने शून्य से दो वर्ष आयु के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए उनके स्वास्थ्य पर पैनी निगाह रखने और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देने के प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक रहने की सलाह दी ब्लॉक प्रमुख मेहरबान मलिक द्वारा सभी आंगनबाड़ी बहनों को यह आश्वासन दिया गया कि उनकी तरफ से जो भी सहयोग बन पड़ेगा और सभी कार्यकत्रियों के लिए करेंगे किन्तू समस्त कार्यकत्री अपने कार्य का निर्वहन बड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ करें कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चमारी खेड़ा प्रधानाध्यापक व सुपरवाइजर सीमा यादव मिथिलेश शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकत्री निर्मला अर्चना व हरोड़ा क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.