diwali horizontal

यूपी पिछले 24 घंटे में कोरोना के 373 नए मामले, 217 की अबतक मौत

0 235

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोराना संकट के बीच प्रदेश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के 4891 मामले पूरी तरह ठीक होने के बाद घर जा चुके हैं और 217 लोगों की अब तक मृत्यु हुई है। हमारा रिकवरी रेट 59.71 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि कल 5-5 सैंपल के 847 पूल लगाए गए। जिसमें से 100 पूल में पॉजिटिविटी पाई गई है। 10-10 सैंपल वाले 111 पूल लगाए गए। जिसमें से 20 पूल में पॉजिटिविटी पाई गई है। साथ उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में संक्रमण के 373 नए मामले आए हैं। वहीं प्रदेश में 3083 मामले सक्रिय है। रविवार को 8642 सैंपल की जांच की गई है। टेस्टिंग को लगातार बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आइसोलेशन वार्ड में इस समय 3141 मरीज हैं। इनमें से 60 मरीज इस समय ऑक्सीजन पर हैं और 4 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। फैसिलिटी क्वारंटाइन में 8472 लोगों को रखा गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.