diwali horizontal

अमेरिका vs चीन आमने-सामने?

0 41

अमेरिका vs चीन आमने-सामने?

IRAN- US TENSIONS:मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से गंभीर होते दिख रहे हैं, क्योंकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चीन ईरान को फाइटर जेट्स और हथियार सप्लाई करने पर विचार कर रहा है। इन खबरों के सामने आते ही अमेरिका और उसके सहयोगी देशों में चिंता बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि अगर चीन ने वाकई ईरान को आधुनिक लड़ाकू विमान भेजे, तो यह सीधे तौर पर अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। इसी बीच अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी पहले ही मजबूत कर ली है। अमेरिकी युद्धपोत, एयरक्राफ्ट कैरियर और F-15 लड़ाकू विमान पहले से तैनात हैं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि अमेरिका किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि चीन की तरफ से अगर J-20 जैसे स्टील्थ फाइटर जेट्स या अन्य आधुनिक हथियार ईरान तक पहुंचते हैं, तो यह सिर्फ ईरान-अमेरिका तनाव नहीं रहेगा, बल्कि मामला सीधे अमेरिका और चीन के बीच शक्ति प्रदर्शन में बदल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन और ईरान के रिश्ते हाल के वर्षों में काफी मजबूत हुए हैं, खासकर व्यापार, तेल और रक्षा सहयोग के क्षेत्र में। अमेरिका लंबे समय से ईरान पर प्रतिबंध लगाए हुए है और चाहता है कि वह अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पर रोक लगाए, लेकिन ईरान लगातार इन शर्तों को मानने से इंकार करता रहा है। अब अगर चीन खुलकर ईरान के समर्थन में सैन्य मदद करता है, तो यह अमेरिका की रणनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, अमेरिका का कहना है कि वह खाड़ी क्षेत्र में किसी भी देश को अस्थिरता फैलाने की इजाजत नहीं देगा और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई करेगा। इसी वजह से US Navy के युद्धपोत और एयरफोर्स के फाइटर जेट्स हाई अलर्ट पर रखे गए हैं।

 

विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अगर हालात बिगड़े, तो J-20 स्टील्थ फाइटर और अमेरिकी F-15 या F-35 जैसे विमानों के आमने-सामने आने की स्थिति बन सकती है, जो आधुनिक इतिहास का सबसे खतरनाक सैन्य टकराव साबित हो सकता है। हालांकि अभी तक किसी भी देश की ओर से आधिकारिक तौर पर युद्ध या सीधी भिड़ंत की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से सेनाओं की तैनाती बढ़ रही है, उससे तनाव साफ झलकता है। मिडिल ईस्ट में यह टकराव सिर्फ क्षेत्रीय नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.