diwali horizontal

योगी सरकार पर वरुण गांधी ने साधा निशाना कहा हवाई निरीक्षण से जमीनी मुद्दे नहीं दिखते

0 110

लखनऊ : उत्तर प्रदेश से सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को एक बार फिर अपनी ही पार्टी और राज्य में सत्तारूढ़ योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीईटी परीक्षा के मद्देनज़र छात्रों के लिए ज़रूरी इंतज़ाम न करने पर अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने कहा है यूपी बाढ़ की चपेट में हैं और 37 लाख से अधिक छात्र प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (पीईटी) की परीक्षा देने निकले हैं प्रश्नपत्र हल करने से बड़ी चुनौती सेंटर तक पहुँचना है छात्रों की निरंतर माँग के बाद भी ना परीक्षा टाली गयी ना यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए

हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर स्पष्ट शब्दों में संकेत करते हुए उन्होंने कहा शायद हवाई निरीक्षण से जमीनी मुद्दे नहीं दिखते

समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर पर इस संदेश के साथ उन्होंने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की तस्वीर भी शेयर भी की है जिसमें पीईटी परीक्षा के छात्रों की भीड़ देखी जा सकती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.