diwali horizontal

जिलाधिकारी द्वारा किया गया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

0 136

लखनऊ : यूपी में आज और कल प्रारंभिक पात्रता परीक्षा PET को कराया जा रहा है इसमें क़रीब 37 लाख बेरोज़गार छात्र शामिल होंगे राजधानी लखनऊ में रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डे तक छात्रों का रेला लगा हुआ है और जगह जगह पर जाम भी नज़र आ रहा वही दूसरी ओर स्कूलों व सेंटरों पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा हुआ है परीक्षा को लेकर सभी तैयारियो को पूरा कर लिया गया है

वही 15 व 16 अक्टूबर को केंद्रों पर 2 पालियों में आयोजित होगी परीक्षा जिसमें अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल परीक्षा प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली 3 बजे 5 बजे तक आयोजित होगी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा, प्रत्येक परीक्षार्थियों पर शासन प्रशासन की पैनी नजर रहेगी

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के दृष्टि से कमिश्नरेट लखनऊ ने खुद सम्भाली कमान, ADM तथा नोडल अधिकारी करेंगे निरीक्षण जोनल, सेक्टर,व स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित लखनऊ पुलिस के जवान सुरक्षा के तौर पर तैनात रहेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.