diwali horizontal

मिशन शक्ति अभियान के तहत वाहन चालकों को किया गया जागरूक

0 203

गौरीगंज, अमेठी :  प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन बनाने के लिए परिवहन विभाग ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बस स्टाप अमेठी में एक कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें चालकों, परिचालकों जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पर्वतन पुष्पांजलि मित्रा गौतम ने परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों को यात्रा के समय महिलाओं, बालिकाओं के साथ सम्मान व नियमों के बारे में जानकारी दी और उन्हें पम्पलेट वितरण किया। इस मौके पर परिवहन निगम अमेठी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश पाण्डेय, यात्री मालकर अधिकारी मदनचन्द्र, दिनेश रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.