diwali horizontal

8 पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद ढहाई जाने लगी विकास दुबे की ‘लंका

0 235

कानपुर जिला प्रशासन ने बिकरू गांव में अपराधी के घर पर चलवाया बुलडोजर

लखनऊ : 8 पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद खूंखार अपराधी विकास दुबे की लंका ढहाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। कानपुर जिला प्रशासन ने चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू में बने विकास दुबे के मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक घर में मौजूद विकास दुबे और नौकरानी को बाहर कर दिया गया है। जेसीबी और बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने विकास दुबे के किलेनुमा मकान ढहाकर उसे समतल कर दिया। विकास दुबे की लग्जरी गाड़ियों को भी मशीनों की मदद से तोड़ दिया गया

घर गिराने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। इसी घर के आस-पास गुरुवार की रात विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों के खून की होली खेली थी।

विकास दुबे का यह घर दो बीघा जमीन में फैला हुआ है। किले के मानिंद इस घर में विकास दुबे की मर्जी के बिना किसी को भी घुसने की इजाजत नहीं थी।

मकान के चारों ओर 12 फुट ऊंची बाउंडी बनाई गयी है। उसके ऊपर दो फुट कंटीले तारों की बाड़ बनाई गयी है। घटना के 36 घण्टे बीतने के बाद भी अभी तक विकास दुबे का कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि शुक्रवार सुबह विकास के मामा व चचेरे भाई को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.