diwali horizontal

विनय जायसवाल बनाए गए जायसवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

0 195

अखिल भारतीय जयसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय  प्रदीप कुमार जयसवाल जी के अनुमोदन पर संगठन के प्रति समर्पण और समाज को मजबूती प्रदान करने में सराहनीय योगदान के लिये विनय जयसवाल जी को अखिल भारतीय जयसवाल महासभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है प्रदीप कुमार जयसवाल जी ने कहा  विनय जयसवाल जी एक समर्पित कार्यकर्ता एवं समाज के प्रति जागरूक निष्ठावान कार्य रहते हैं अपने समाज के बीच रहकर सुख-दुख का अनुसरण करते हैं ऐसे व्यक्ति को हमारे संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है हमें पूर्ण विश्वास है कि बिना विनय जी इस संगठन और जयसवाल समाज को आगे बढ़ाते रहेंगे इस अवसर पर विनय जायसवाल ने अपने वरिष्ठों को आश्वस्त किया कि वे सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और समूचे देश में जायसवाल समाज को एकजुट करके समाज को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा जिस विश्वास से संगठन ने उन्हें जिम्मेदारी दी है उस विश्वास पर खरा उतरने के लिये वह हर सम्भव प्रयास करेंगे जायसवाल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य जनों ने सोशल मीडिया एवं फोन से उन्हें बधाई दी है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.