
विराट-अनुष्का चौथी बार संत प्रेमानंद महाराज जी से मिले!
VIRAT ANUSHKA MET PREMANAND JI MAHARAJ:क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों ने केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों की इस साल प्रेमानंद जी से यह तीसरी मुलाकात है।
दोनों घुटनों के बल महाराज जी के सामने बैठे और सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विराट-अनुष्का हाथ जोड़कर महाराज जी की बातें सुनते रहे। माथे पर तिलक और गले में तुलसी की माला पहने विराट सिर हिला-हिलाकर महाराज जी की बातें सुनते रहे, मुस्कुराते रहे।
अनुष्का ने कहा- महाराज जी हम आपके हैं और आप हमारे। इस पर प्रेमानंद जी ने हंसते हुए कहा- हम सब श्रीजी के हैं। खूब आनंद पूर्वक रहो। मस्त रहो। भगवान के आश्रित रहो।
उन्होंने आगे कहा- एक बार जी भरकर उसे देख लें। अनंत जन्म व्यतीत हो गए। इसी माया में भ्रमित होते हुए, न जाने किस-किस को अपना बनाया। सब छूटते गए। एक बार जो अपना है, उसको तो देख लें। जो अपना असली पिता है, जिसने मुझे प्रकट किया, जिसने मुझे बनाया, एक बाद उसको तो देखें। एक बार उन्हें देखने की लालसा होनी चाहिए।
प्रेमानंद जी महाराज बोले- हम सब श्रीजी के हैं प्रेमानंद जी ने कहा- हम सब श्रीजी के हैं। हम एक छत्र के नीचे हैं। जिसका ये नीला छत्र है न आकाश, हम सब उसी के बच्चे हैं। हां, आगे का मार्ग आप नहीं जानते, तो हम आपका हाथ पकड़ लिए। हमारा हाथ कोई और पकड़े है, उसका हाथ कोई और पकड़े है और उसका हाथ हमारे इष्ट ने पकड़ रखा है। ऐसे हम क्रम से जा रहे हैं- इष्ट, आचार्य, गुरुदेव। उन्हीं के बल से हम जा रहे हैं। हम लाइन में ही हैं, अंत में हम वहीं पहुंच जाएंगे।