diwali horizontal

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला है मुक़ाबला !

0 114

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला है मुक़ाबला !

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर लखनऊ पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मैच के दिन स्टेडियम और उसके आसपास 15 से 20 हजार वाहनों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट का पूरा प्लान तैयार कर लिया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि मैच की सुरक्षा में 3 एसपी, 6 एएसपी और 16 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावा 100 इंस्पेक्टर, 600 सब-इंस्पेक्टर, 1500 कॉन्स्टेबल और पीएसी की 7 कंपनियां भी तैनात रहेंगी।

ट्रैफिक के लिए अलग प्लान

स्टेडियम तक आने-जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक को संभालने के लिए 3 एसपी, 4 एएसपी और 10 डीएसपी रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे शहर से इकाना स्टेडियम की ओर आने वाली सड़कों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे तय किए गए डायवर्जन प्लान का पालन करें और स्टेडियम में प्रतिबंधित सामान लेकर न आएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.