diwali horizontal

‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ में उत्तर प्रदेश का देश भर में डंका: लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान

0 33

‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ में उत्तर प्रदेश का देश भर में डंका: लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान

HIGHLIGHTS

मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा व मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में यूपी बना स्वच्छता का रोल मॉडल

मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी की अनवरत मॉनिटरिंग और कुशल नेतृत्व ने स्वच्छता को बनाया सशक्त जनांदोलन

1.18 लाख ब्लैक स्पॉट्स (CTU) का विलोपन, 47 लाख नागरिकों की सहभागिता और 1 लाख से अधिक सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

2 अक्टूबर 2026:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग ने राष्ट्रीय पटल पर एक बार फिर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराई है। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत प्रदेश ने देश के समस्त राज्यों की तुलना में उत्कृष्ट एवं अग्रणी प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विगत तीन वर्षों से लगातार शीर्ष स्थान बनाए रखने के क्रम को जारी रखते हुए इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश ने अभियान के विभिन्न फ्लैगशिप घटकों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

 

यह गौरवमयी उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरगामी प्रेरणा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व तथा प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा (ए.के. शर्मा) जी की सतत मॉनिटरिंग व अथक प्रयासों से संभव हुई है। मंत्री श्री ए.के. शर्मा के दिशा-निर्देशन में प्रदेश के नगरीय निकायों ने स्वच्छता को प्रशासनिक दायित्व से आगे बढ़ाकर जन-जन का आंदोलन बना दिया है।
जनभागीदारी से शुरू हुआ महाअभियान
अभियान का शुभारंभ व्यापक स्तर पर जनप्रतिनिधियों—मेयर, पार्षदों और करीब 12 लाख नागरिकों द्वारा स्वयं किए गए ऐतिहासिक श्रमदान से हुआ। पूरे अभियान के दौरान लगभग 47 लाख नागरिकों, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों, स्वच्छ सारथी क्लबों तथा स्वयं सहायता समूहों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां:

CTU (कचरा संवेदनशील स्थल) विलोपन: प्रदेश भर में 1.24 लाख ब्लैक स्पॉट्स (Cleanliness Target Units – CTU) चिन्हित किए गए, जिनमें से 1.18 लाख स्थलों को 17.48 लाख नागरिकों की प्रत्यक्ष सहभागिता से पूरी तरह स्वच्छ कर सुंदर बनाया गया।

सघन स्वच्छता अभियान: 25 हजार सार्वजनिक स्थलों, 6,788 बाजारों, 19,741 मोहल्लों, 9,440 सार्वजनिक शौचालयों तथा 6,769 कार्यालय परिसरों का व्यापक कायाकल्प किया गया।

876

स्वच्छ पाठशाला एवं बच्चों की सहभागिता: ‘स्वच्छ पाठशाला’ के तहत लगभग 28 हजार कार्यक्रम आयोजित हुए। 4,112 स्वच्छ सारथी क्लबों के 2.51 लाख बच्चों ने प्रतिभाग किया और 8,358 जागरूकता व प्रतिस्पर्धी गतिविधियां आयोजित की गईं।

सफाई मित्र सुरक्षा एवं कल्याण शिविर: प्रदेश में 4,274 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 1.10 लाख सफाई मित्रों ने भाग लिया। 1.01 लाख सफाई मित्रों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, 70 हजार से अधिक को PPE किट वितरित किए गए तथा 40 हजार सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही 2.39 लाख सफाई मित्रों व उनके परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया गया।

घर-घर जन-जागरूकता: 45 लाख से अधिक घरों को इस महाअभियान से जोड़कर गीले व सूखे कचरे के स्रोत पृथक्करण (Source Segregation) के प्रति जागरूक किया गया।

स्वच्छता से समृद्धि एवं पर्यटन दिवस: ‘रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल’ (3R) अवधारणा पर आधारित ‘स्वच्छता से समृद्धि’ के तहत 3,834 कार्यक्रम संपन्न हुए। वहीं विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 26,645 विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं, जिसमें 1.33 लाख से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की।

नगर विकास विभाग की इस अभूतपूर्व सफलता पर नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने प्रदेश के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों की समर्पित टीमों तथा अग्रिम पंक्ति के कर्मठ सफाई मित्रों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना सरकार का सर्वोच्च संकल्प है और यह जनआंदोलन आगे भी इसी गति से निरंतर जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.