
लखनऊ में हैदरगंज से चौक की ओर जाने वाले ओवरब्रिज पर एक्टिवा धू धू कर जली।
लखनऊ LIVE: राजधानी लखनऊ में हैदरगंज से चौक की ओर जाने वाले ओवरब्रिज पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक चलती हुई एक्टिवा में अचानक आग लग गई।

बीच ओवरब्रिज पर वाहन में आग लगने से मौके पर मौजूद राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। घटना के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।